फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trying to fathom the mind of Dalits by voting trends

मतदान के रुझान से दलितों की मन की थाह लेने की कोशिश

Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Trying to fathom the mind of Dalits by voting trends
शामली। मतदान के बाद आए रुझान से हार-जीत का गणित साधने में प्रत्याशी और उनके समर्थक जुटे हैं। मतदान के दौरान दलित मतों में बिखराव का दावा सभी कर रहे हैं, लेकिन इनमें किसको कितना इसी पर हारजीत का समीकरण टिका है। प्रत्याशी और उनके समर्थक इसका आकलन कर रहे हैं। दलितों के मन की थाह लेने की कोशिश हो रही है। फिलहाल समीकरण उलझे हुए है और प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ रही है।
विज्ञापन

मतदान के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाती है, लेकिन इस बार मतदान के बाद भी दलितों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। शामली सीट पर करीब 35 हजार दलित मतदाता हैं। जो चुनाव के नतीजों को प्रभावित करते आए हैं। इस बार के मतदान में दलित बाहुल्य प्रमुख बूथों के आंकड़ों पर गौर करें तो यह सामने आया कि इन चुनावों में दलितों ने जमकर मतदान किया। ऐसे में प्रत्याशी और उनके समर्थक दलितों के मन की टोह लेने का प्रयास करते दिख रहे हैं। चुनावी चर्चाओं में यह बात सामने आ रही है कि दलित वोट बंटे हैं। वह किसी एक पार्टी के साथ नहीं गए हैं, लेकिन किस दल को कितनी वोट मिली हैं। इस पर कयासबाजी जारी है। यह आंकड़े 10 मार्च को मतगणना के दिन ही सामने आएंगे।
विज्ञापन

शामली सीट के आंकड़े
कुल मतदाता मतदान
310192 209614
पुरुष मतदाता मतदान
169460 114924
महिला मतदाता मतदान
140722 94690
अन्य मतदान
10 0
दलित बहुल कुछ बूथों के आंकड़ें
गांव खेड़ीकरमूबूथ संख्या-6, मतदान-62.43 प्रतिशत
बूथ संख्या-7, मतदान-72.75 प्रतिशत
गांव कुड़ाना
बूथ संख्या-118, मतदान-62.80 प्रतिशत
बूथ संख्या-119, मतदान-67.32 प्रतिशत
बूथ संख्या-120, मतदान- 74.96 प्रतिशत
बूथ संख्या-121, मतदान- 74.80 प्रतिशत
गांव चूनसा
बूथ संख्या- 128, मतदान-67.68 प्रतिशत
बूथ संख्या- 129, मतदान-65.12 प्रतिशत
गांव भाज्जू
बूथ संख्या- 134, मतदान-62.39 प्रतिशत
गांव लिलौन
बूथ संख्या- 178, मतदान-67.02 प्रतिशत
बूथ संख्या- 179, मतदान- 56.19 प्रतिशत
गांव हसनपुर
बूथ संख्या-186, मतदान-55.68 प्रतिशत
कस्बा एलम
बूथ संख्या-217, मतदान-61.36 प्रतिशत
गांव भनेड़ा
बूथ संख्या-235, मतदान-59.97 प्रतिशत
गांव भारसी
बूथ संख्या-238, मतदान-60.66 प्रतिशत
गांव ख्वासपुर
बूथ संख्या- 257, मतदान-57.96 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed