फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trucks loaded with paddy remained stranded at the Haryana border for the second consecutive day.

Shamli News: हरियाणा बॉर्डर पर दूसरे दिन भी खड़े रहे धान से लदे ट्रक

Thu, 08 Oct 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Trucks loaded with paddy remained stranded at the Haryana border for the second consecutive day.
बिडौली (शामली)। हरियाणा की मंडियों में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू हो गई है। इसके चलते उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर दूसरे दिन भी धान से लदे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हरियाणा सरकार केवल अपने किसानों को सरकारी खरीद का लाभ दे रही है। इससे उत्तर प्रदेश से आने वाले मोटे धान के वाहनों को सीमा पर ही रोका जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर लगातार दूसरे दिन धान से भरे ट्रक और अन्य वाहन खड़े रहे। लंबी कतारों से किसानों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। उत्तर प्रदेश के किसान अपनी उपज लेकर हरियाणा की मंडियों में पहुंच रहे हैं। पर मोटा धान होने पर उन्हें सीमा से ही लौटना पड़ रहा है। हरियाणा में धान बिक्री शुरू होने के बाद प्रशासन ने दूसरे राज्यों से आने वाले मोटे धान की रोकथाम के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। करनाल के जिलाधिकारी के आदेश पर छह सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम गठित की गई है। प्रत्येक टीम की चार-चार घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश से हरियाणा आने वाले धान वाहनों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

सीमा पर खड़े किसान मंजीत, शमशेर और रणजीत ने बताया कि उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। वाहनों की लगातार कतार से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि समय पर धान मंडी तक नहीं पहुंच रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की मंगलौर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनजीत कुमार ने बताया कि सीमा पर केवल मोटे धान को रोका जा रहा है। बारीक धान के वाहनों पर रोक नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश पर छह सेक्टर मजिस्ट्रेट चार-चार घंटे की शिफ्ट में तैनात हैं। उनका उद्देश्य उत्तर प्रदेश से मोटा धान लेकर हरियाणा की मंडियों में पहुंचने वाले वाहनों को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed