{"_id":"659ef363aa6fde2b9509ccb4","slug":"truck-went-out-of-control-and-fell-into-30-feet-deep-river-driver-died-shamli-news-c-26-1-sal1002-14746-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रक अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी नदी में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रक अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी नदी में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। काबड़ौत के पास मंगलवार रात ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडरों को तोड़ते हुए 30 फिट गहरी नदी में जा गिरा। इससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेरा। जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर शव का निकाला गया।
जनपद हापुड़ क्षेत्र के गढ़मुक्तेश्वर गांव धोल्लापुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र आनंदपाल 18 टायरा ट्रक में पानीपत से प्लास्टिक के बोरे भरकर पटना जा रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार रात्रि करीब 2 बजे जब वह मेरठ-करनाल मार्ग स्थित काबड़ौत पुल पर पहुंचा तो अचानक ही ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक पुल के डिवाइडों को तोड़ते हुए 30 फिट गहरी नदी में जा गिरा। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा कर चालक के शव को निकाला गया। वहीं मामले की जानकारी चालक के परिजनों को दी गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।