{"_id":"642f1349918820635202a974","slug":"truck-stuck-due-to-service-road-collapse-jammed-all-night-shamli-news-c-26-1-smrt1046-1422-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सर्विस रोड धंसने से फंसा ट्रक, पूरी रात लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सर्विस रोड धंसने से फंसा ट्रक, पूरी रात लगा रहा जाम
विज्ञापन
झिंझाना बिडौली में फ्लाईओवर के सर्विस रोड में धंसा ट्रक व जाम में फंसे वाहन
- सुबह ग्रामीणों और ट्रक चालकाें की कोशिश के बाद खुला जाम
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के सर्विस रोड में ट्रक का पहिया धंसने से दोनों और का रूट बंद हो गया। जिससे पूरी रात छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। सुबह आठ बजे ग्रामीणों व ट्रक चालकों की जद्दोजहद के बाद जाम खुला। तब जाकर मेरठ करनाल हाईवे यातायात सुचारु हुआ।
शामली से बिडौली यमुना पुल तक बन कई फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं। टपराना, झिंझाना गाड़ीवाला चौक, अहमदगढ़, केरटू, मन्नूगढ़ और बिड़ौली में बन रहे सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हैं। बारिश व रोजाना हाईवे निर्माण टीम द्वारा पानी डालने से सर्विस रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। भारी वाहनों के चलने से कई जगह के सर्विस रोड धंसे हुए हैं। बुधवार शाम करनाल दिशा से आ रहे ट्रक का पहिया सर्विस रोड में धंस गया। काफी कोशिशों के बाद भी ट्रक नहीं निकल पाया। जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
रात में ट्रक को निकालने का कोई इंतजाम नहीं हो सका। जिससे बड़ी संख्या में वाहन चालक पूरी रात जाम में ही फंसे रहे। सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों और ट्रक चालकों की जद्दोजहद के बाद जाम खुला तब जाकर जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि हाईवे निर्माण टीम को पहले सर्विस रोड अच्छे से बनाने चाहिए। जिससे आने-जाने वाले वाहनों को कोई तकलीफ न हो। इस संबंध में बात करने पर हाईवे निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि रोड व पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद ही सर्विस रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा।