फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck overturns after hitting divider due to fog, driver injured

Shamli News: कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा, चालक घायल

Mon, 29 Jan 2024 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns after hitting divider due to fog, driver injured
शामली। आदर्श मंंडी थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण गांव गोहरनी के निकट बाईपास पर डिवाइडर से टकराकर गत्ते से लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक का चालक घायल हो गया। चालक ने ट्रक मालिक को सूचना दी। ट्रक को जेसीबी से सीधा कराया गया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हरियाणा के यमुनानगर से गत्ते से लदा ट्रक मुजफ्फरनगर पेपर मिल में जा रहा था। ट्रक को गौरव चला रहा था। जब वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरनी बाईपास पर पहुंचा तो घना कोहरा छाया होने के कारण ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद ट्रक चालक की सूचना पर मालिक मौके पर पहुंचे और जेसीबी को बुलाकर ट्रक को सीधा कराया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।

एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद

एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद

एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद

एसटीपी प्लांट की चल रही साफ-सफाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed