फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck loaded with cotton collides with high tension line in Shamli, cotton worth Rs 25 lakh burnt

शामली: रूई से भरे ट्रक में हाईटेंशन लाईन से गिरी चिंगारी, आग लगने से 25 लाख की कॉटन जलकर राख

Sat, 16 Sep 2023 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Sep 2023 12:45 PM IST
सार

शामली जनपद में ढाबे पर खड़े एक ट्रक में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे ट्रक में लदी कॉटन जलकर खाक हो गई। तकरीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Truck loaded with cotton collides with high tension line in Shamli, cotton worth Rs 25 lakh burnt
रूई का ट्रक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना कस्बे में ढाबे पर खड़े फाइबर कॉटन से भरे ट्रक में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। चिंगारी के साथ बिजली के तार टूट कर ट्रक के ऊपर जा गिरे। जिससे आग बुझाने को कोई ट्रक पास नहीं गया। बिजली चले जाने के बाद होटल स्वामियों ने आग पर पानी डाला लेकिन आग नहीं बुझ सकी। हादसे की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक व उसमें लाखों रुपए की फाइबर कॉटन जल  चुकी थी।
विज्ञापन


मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव पटनीट प्रतापपुर के निकट गुर्जर पंजाबी ढाबे पर खड़े फाइबर कॉटन से भरे ट्रक में शनिवार की सुबह 5 बजे बिजली के तारों से उठी चिंगारी के कारण आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगने के साथ साथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर भी ट्रैक के उपर गिर गया। जिससे आग बुझाने के लिए कोई भी ट्रक के पास नहीं पहुंचा। बिजली चले जाने के बाद होटल स्वामी ने अपने हेल्परों के साथ ट्रक पर पानी डाला लेकिन आज और भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना शामली फायर ब्रिगेड को की गई तथा फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। ट्रक चालक शमशाद अली ने बताया कि वह फाइबर कॉटन मुरादाबाद से ट्रक में भरकर लुधियाना के लिए ले जा रहा था। सुबह चाय नाश्ता करने के लिए मेरठ करनाल हाईवे गुज्जर पंजाबी ढाबे पर ट्रक को खड़ा किया था।


उसने बताया कि वह चाय पी ही रहा था कि ट्रक के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी बिजली की लाइन में चिंगारी उठी तथा ट्रक के ऊपर गिर गई। जिससे ट्रक में भरी कॉटन में आग लग गई। चिंगारियों के साथ ट्रक के ऊपर बिजली का तार भी टूट कर गिर गया। उसने बताया कि ट्रक में लगभग 50 लाख की फाइबर कॉटन थी जिसमें 25 लाख के करीब की कॉटन जलने की वजह से खराब हो गई है। ट्रक मालिकों को सूचना दे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed