{"_id":"580bbd974f1c1b722b704fca","slug":"truck-ke-takkar-se-do-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
कांधला में सड़क हादसे के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव पंजोखरा के पास मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मिनी ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाए गए।
कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव खेडीकरमू निवासी विनोद (38 वर्षीय) अपने पडोसी खिलारी (55 वर्षीय) के साथ बाइक से कांधला जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव पंजोखरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। सिर में गहरी चोट लगने के कारण बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों की जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। खेडीकरमू गांव से मृतकों के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचे। तब तक आरोपी चालक मिनी ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कराने और पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर हंगामा प्रदर्शन किया। सूचना पर कांधला पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम को भिजवाए जा सके।
विज्ञापन
उधर, हादसे में विनोद और खिलारी की मौत से पीड़ित परिजनों ने कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया कि डीसीएम कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।