फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck helper from Shamli died in a road accident in Orissa, relatives refused to take the body

UP: शामली निवासी ट्रक हेल्पर की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, ये है वजह

Wed, 04 Sep 2024 10:20 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Sep 2024 10:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली निवासी ट्रक हेल्पर की उड़ीसा में माैत हो गई। शव एंबुलेंस से उसके आवास पर लाया गया तो परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। ट्रक मालिक के परिजन मृतक के परिजनों को समझाने में लगे हैं। पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Truck helper from Shamli died in a road accident in Orissa, relatives refused to take the body
माैके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाामली जनपद में जलालाबाद हसनपुर लुहारी गांव के युवक की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने बिना मुआवजा मिले शव को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया। फिलहाल ट्रक मालिक व मृतक युवक के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी संजू पुत्र मुन्ना लाल उम्र 38 वर्ष ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। करीब एक सप्ताह पहले वह अपने ट्रक में चावल भरकर उड़ीसा गया था। एक सितंबर को उड़ीसा में ही पहाड़ी पर एक सड़क दुर्घटना में ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर संजू की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में श्मशान घाट में पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, जांच पड़ताल में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह उड़ीसा से एम्बुलेंस के जरिए संजू का शव हसनपुर लुहारी स्थित उसके गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मौके पर मौजूद परिजनों ने संजू के शव को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया।

परिजनों का कहना था कि जिस वक्त हादसा हुआ संजू ट्रक में बतौर हेल्पर मौजूद था। लेकिन ट्रक मालिक ने दुर्घटना का मुआवजा लेने के लिए जो प्रकिर्या शुरु की है उसमें से संजू को बाहर कर दिया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक मालिक दुर्घटना का सारा मुआवजा खुद लेना चाहता है, जबकि संजू की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं नहीं है। उसके परिवार में मां पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। जिनके पालन पोषण का अकेला सहारा केवल संजू था। फिलहाल ट्रक मालिक के परिजन भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और दोनों पक्षों में वार्तालाप चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed