फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck crushed a young man who was buying fruits, died

फल खरीद रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 17 Mar 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed a young man who was buying fruits, died
कांधला। हाईवे स्थित बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार शाम फल खरीद रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले कागजातों से उसकी पहचान सहारनपुर के तीतरों थाना क्षेत्र के गांव खड़लाना निवासी साजिद पुत्र इकबाल के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से एक बाइक सवार युवक बृहस्पतिवार शाम सहारनपुर की ओर जा रहा था। कस्बे में हाईवे स्थित बस स्टैंड पर वह कुछ फल ठेले से खरीदने लगा। तभी पीछे आया ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि साजिद के परिजन सहारनपुर से रवाना हो गए हैं। वह जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed