फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck collided with school van, children were scared

स्कूल वैन से टकराया ट्रक, बच्चे सहमे

Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with school van, children were scared
शामली रेलपार में हादसे के क्षंतीग्रस्त रायल पब्लिक स्कूल की वैन - फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में रेलपार बाईपास पर स्कूल वैन से एक ट्रक टकराया गया। दुर्घटना में वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के बाद वैन में बैठे बच्चे सहम गए। इस दुर्घटना में चालक पैर में चोट लगने से घायल हो गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे रॉयल पब्लिक स्कूल की वैन आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार से करीब 10 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जब वह मोहल्ला रेलपार में गली से निकलकर मेन सड़क पर पहुंची तो उसी समय सामने से आए ट्रक की साइड वैन में लग गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए वैन को अपनी साइड की तरफ दबा लिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। ट्रक की टक्कर लगने से वैन का आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वैन चालक पैर में चोट लगने से घायल हो गया। इस दुर्घटना में वैन सवार बच्चे भी सहम गए। आसपास के लोगों के साथ ही अभिभावक और स्कूल प्रबंधन के लोग भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना में दोनों वाहनों की गति धीमी थी, जिसके चलते दोनों के चालकों का अपने-अपने वाहनों पर नियंत्रण हो गया। अगर किसी भी वाहन की गति तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस मामले मेें पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक अमरदीप मलिक ने बताया कि ट्रक की साइड लगने से वैन की आगे की एक साइड क्षतिग्रस्त हो गई थी। सभी बच्चे सुरक्षित है और किसी को चोट नहीं आई है। इस मामले में उनकी तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। उधर, आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि स्कूल वैन में ट्रक की साइड लगने की सूचना मिली थी, लेकिन जब पुलिस पहुंची तब तक दोनों पक्ष समझौता कर मौके से जा चुके थे।

शामली रेलपर में हादसे के बाद खडे रालय पब्लिक स्कूल के छात्र

शामली रेलपर में हादसे के बाद खडे रालय पब्लिक स्कूल के छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली रेलपार में हादसे के क्षंतीग्रस्त रायल पब्लिक स्कूल की वैन की देखते छात व लोग

शामली रेलपार में हादसे के क्षंतीग्रस्त रायल पब्लिक स्कूल की वैन की देखते छात व लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed