{"_id":"6456522f84e3bb810f05d922","slug":"troubled-by-the-jam-the-traders-arrived-to-hand-over-the-keys-of-the-shops-to-the-dm-shamli-news-c-26-1-smrt1056-2676-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जाम से परेशान व्यापारी, डीएम को दुकानों की चाबी सौंपने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जाम से परेशान व्यापारी, डीएम को दुकानों की चाबी सौंपने पहुंचे
विज्ञापन
-तहसील में प्रदर्शन कर व्यापारियों ने कहा गन्ना जाम से उनका व्यापार हो गया चौपट
-ट्रैक्टर ट्राली खड़े होने से आने-जाने का भी नहीं रास्ता, मरीज भी हो रहे परेशान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गन्ने के वाहनों के जाम से परेशान व्यापारियों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम रविंद्र सिंह को अपनी दुकानों को चाबी सौंपकर कहा कि उनका व्यापार चौपट हो चुका है। जाम से मरीज तो परेशान हो रहे हैं। साथ ही स्कूल बस न आने से छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। डीएम ने जल्द ही जाम से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग शनिवार को व्यापारियों के साथ तहसील में डीएम से मिलने पहुंचे। कहा कि आए दिन नगर के बीचो-बीच गन्ने से भरे वाहन वाहन सड़कों के बीच दुकानों के आगे खड़े हो जाते हैं। बताया कि पिछले पांच दिनों से गन्ने से भरे वाहनों की कतार लगी है, जिससे व्यापार चौपट हो रहे हैं। वहीं छात्र-छात्राएं भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि सुबह के समय जाम के कारण स्कूल की बस भी नहीं आ पाई। अस्पताल जाने वाले मरीज जाम की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं जाम के कारण नागरिक को पैदल जाने, साइकिल सवार, स्कूटर चालक को एक साइड से दूसरी साइड जाने के लिए लगभग आधा किलोमीटर से एक किलोमीटर चलना पड़ता है। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण संगल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन, जिला संगठन महामंत्री प्रदीप संगल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, अनुज गोयल, वैभव गोयल, महेश धीमान, आकाश गोयल, आलोक सैनी, अमित गर्ग, मनोज मित्तल मौजूद रहे।