फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Troubled by cold, more patients of fever and cough arrived

Shamli News: ठंड कर रही परेशान, बुखार और खांसी ज्यादा पहुंचे मरीज

Sun, 04 Dec 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Troubled by cold, more patients of fever and cough arrived
शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ लगी रही। पुरुषों के मुकाबले महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही। सबसे ज्यादा वायरल बुखार, नजला, जुकाम और खांसी के मरीज रहे। मेले में 1658 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 96 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले लगाए गए। मेले में ठंड से बीमार लोगों की संख्या ज्यादा रही। करीब 40 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के आए। इसके अलावा पेट दर्द, गैस, त्वचा आदि संबंधी मरीज रहे।
विज्ञापन

25 पीएचसी पर लगाए गए मेले में कुल 1658 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इनमें पुरुष मरीजों की संख्या 556 रही जबकि महिला मरीज 790 और बच्चों की संख्या 312 रही। हरड़ फतेहपुर पीएचसी पर सबसे अधिक 85 मरीज रहे। सबसे कम 35 मरीज फुगाना पीएचसी पर आए। आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 96 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर उपचार के लिए शासन ने हर रविवार को सभी पीएचसी पर आरोग्य मेले लगाए जाते हैं। मेले में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाता है। इस बार आरोग्य मेले में 25 चिकित्सक और 102 पैरा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। सभी पीएचसी पर 1658 मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed