फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Triple murder: sensation spread in the area, people gathered

ट्रिपल मर्डर की खबर मिलते ही पंजाबी कालोनी में उमड़ गया पूरा शहर

Tue, 31 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Triple murder: sensation spread in the area, people gathered
शामली पंजाबी कालोनी में मृतक अजय पाठक के घर पर विलाप करते मृतक के परिजन - फोटो : SHAMLI
ट्रिपल मर्डर: इलाके में फैली सनसनी, लोगों का हुजूम उमड़ा
विज्ञापन

शामली। पंजाबी कालोनी में हुए ट्रिपल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई। जिसे भी घटना की जानकारी मिली, वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। घर के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के गणमान्य लोग, व्यापारी और हर वर्ग से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र स्थित पंजाबी कालोनी में रहने वाले अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और बेटी वसुंधरा की धारदार हथियारों से काटकर हत्या की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते अजय पाठक के घर के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गली में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। हर कोई हैरान था। हत्या जिस तरह से की गई, उसे लेकर लोग सकते में थे। लोगों का कहना था कि बेरहमी से की गई हत्या शायद पहली बार शहर में हुई है। नगरपालिका चेयरपर्सन के पति राजेश्वर बंसल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, अजय संगल, रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग, मोहित जैन, मनोज शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, सुरेंद्र आर्य, सुनील अरोरा, सतेंद्र धीरयान सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दुख व्यक्त किया। देर रात तक भी लोगों की भीड़ पीड़ित के घर के बाहर जमा रही।
विज्ञापन

- बंद हो गए बाजार
शामली। मंगलवार शाम चार बजे शहर के बीचों बीच पॉश पंजाबी कालोनी में ट्रिपल मर्डर की खबर जैसे ही फैली तो आसपास की दुकानें बंद हो गई। भीड़ जमा हो गई। लोगों में गम और गुस्सा था। हर कोई हत्यारों को कोस रहा था। शाम को लोग नए साल के जश्न की तैयारी में थे लेकिन ट्रिपल मर्डर की खबर मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। कुछ महिलाओं ने बताया कि अजय पाठक का पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था। उनकी पत्नी मोहल्ले पड़ोस में सबसे अच्छे संबंध थे। हर किसी के दुख सुख में वे काम आते थे। लोगों में गुस्सा इस बात का था कि बीच शहर में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया। लोग जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सहमे बच्चे घरों में दुबके रहे
शामली। पंजाबी कालोनी में तिहरे हत्याकांड के बाद महिलाओं की भीड़ भी मौके पर जमा थी। महिलाओं ने बताया कि अजय पाठक का पुत्र भागवत शाम को कालोनी के बच्चों के साथ खेलने आता है। कालोनी के बच्चों के साथ वो क्रिकेट भी खेलता है, लेकिन ट्रिपल मर्डर से बच्चे भी दुखी हैं। भागवत के दोस्त तो दहशत के कारण घर के नीचे भी नहीं आए। महिलाओं ने बताया कि घटना से दहशत बन गई है कि घर के अंदर बैठने से भी डर लगता है। भागवत के साथ खेलने वाले बच्चे तो बहुत डरे हैं।

अफसरों की गाड़ी भी अंदर नहीं गई
शामली। वारदात के बाद पंजाबी कालोनी में हजारों लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंचे अफसरों के वाहन भी अंदर गली में नहीं जा सके। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसडीएम आदि अधिकारियों की गाड़ियां भीड़ की वजह से अंदर नहीं जा सकीं और बाहर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप पर खड़ी करनी पड़ी। इसके बाद अधिकारी पैदल ही मौका ए वारदात पर गए।

शामली पंजाबी कालोनी में विलाप करते मृतक के परिजन

शामली पंजाबी कालोनी में विलाप करते मृतक के परिजन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed