थानाभवन/कैराना/गढ़ीपुख्ता। थानाभवन नगर पंचायत टाउन हॉल में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करने के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीदों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि देकर की गई।
वक्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनके परिवार के लिए सहानुभूति व्यक्त की। इस दौरान निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नगर पंचायत से चलकर कस्बे के चौक बाजार झंडा चौक पर पहुंचे और ध्वजारोहण किया। इस दौरान शहीदों के लिए कैंडल जलाई। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज, समाजसेवी अनमोल गर्ग, रामभूल सिंह, एडीओ पंचायत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कैराना में बनखंडी महादेव मंदिर में पुलवामा हमले के शहीदों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री निर्देश ने कहा कि हम सबको एक सैनिक की तरह रहना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डा. घनश्याम ने कहा कि देश की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है न केवल सैनिक का। कार्यक्रम में सुरेश चंद द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों गीत गाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित बजरंगी, गुरदास बजरंगी, दीपक वर्मा, विक्रम, रजत, शक्ति आदि मौजूद रहे। गढ़ीपुख्ता के गांव गांव गढ़ी अब्दुल्ला में पंचायत घर पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मास्टर अनिल वर्मा, अवधेश वर्मा, सोनू सैनी, संदीप उपाध्याय, अनुज सैनी, रविंद्र आदि रहे।

थानाभवन नगर पंचायत में पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों के लिए मौन धारण करते हुए- फोटो : SHAMLI