फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tributes paid to General Rawat and officers who were martyred in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में शहीद हुए जनरल रावत व अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 10 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to General Rawat and officers who were martyred in educational institutions
जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम नोजल में महाराणा प्रताप इन्टर कॉलेज में बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देत - फोटो : SHAMLI
शिक्षण संस्थाओं में शहीद हुए जनरल रावत व अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शामली। शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में वायु सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियों की मौत पर दुख व्यक्त किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में आयोजित शोक सभा में उनके निधन पर दुख व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने उनके जीवन और शौर्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। श्रद्धांजलि सभा में समस्त शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल रहे
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज शामली में 85 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी कैप्टन रजनीश कुमार और सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बुधवार को हुए हादसे में जो भारत माता के 13 लाल शहीद हुए हैं, यह संपूर्ण देश के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार, कालेज के चीफ प्रोक्टर डॉ. मनोज शर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर दीप कुमार पांडे, गुरुदास सिंह, प्रदीप आर्य, मनोज कुमार, अमरपाल सिंह, दिनेश तोमर, मुकेश शर्मा, महावीर सिंह, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, संदीप मित्तल, राजीव कुमार, शाहिद, मनु कर्णवाल, सुशील, शशिकांत तिवारी, विनय पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed