फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute was paid by taking out a candle march, poster of Pakistani flag was pasted on the road

Shamli News: कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तानी झंडे का पोस्टर सड़क पर चिपकाया

Tue, 29 Apr 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tribute was paid by taking out a candle march, poster of Pakistani flag was pasted on the road

विज्ञापन

शामली/थानाभवन/ऊन। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। सोमवार को हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने और कैंडल मार्च निकाले गए। थानाभवन में सड़क पर पाकिस्तानी झंडे के पोस्टर चिपकाए गए।
शामली के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए हनुमान धाम पर शोकसभा का आयोजन किया। आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहर में कैंडल मार्च निकाला। स्कूल मैनेजर मीनू संगल, प्रधानाचार्या उज्मा जैदी व स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं एवं विद्यार्थियों ने मृतक लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान की प्रार्थना की।
विज्ञापन

स्कूल की अध्यापिका वैशाली के भाई लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के शहीद होने पर उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि एवं शोक व्यक्त किया और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन में सोमवार की शाम दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे की सड़क पर पाकिस्तानी झंडे की पोस्टर चिपकाते हुए पहलगाम हमले के विरुद्ध गुस्सा जाहिर किया गया। उधर, एक युवक द्वारा पोस्टर सड़क से हटाते हुए पकड़ लिया, जिसे माफी मांगने पर छोड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोमवार को युवकों ने पाकिस्तानी झंडे के पोस्टरों को सड़क पर चिपका दिया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। सड़़क पर चिपकाए गए पोस्टरों के ऊपर से वाहन गुजरे। इसी दौरान एक युवक द्वारा पोस्टर हटाकर लेकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। पोस्टर हटाने वाले युवक ने माफी मांगते हुए पोस्टर लौटा दिया।

ऊन में भी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या से लोगों में भारी रोष है। जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ब्लॉक ऊन के पिंडौरा गांव में ग्रामीणों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया, इसके बाद बैठक हुई। सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। उसके बाद मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान राजा उपाध्याय, ग्राम प्रधान चैनपाल सिंह, नीटू कश्यप, सतीश कश्यप, आदेश शर्मा, डॉक्टर महिपाल उपाध्याय, जगमेर कश्यप, कपिल उपाध्याय,भूरा कश्यप, बबलू उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, भूरा उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, राजीव उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed