फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute to the soldiers martyred in Pulwama

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को शत-शत नमन

Tue, 15 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the soldiers martyred in Pulwama
जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पुलवामा हमले के शहीदों को नमन करते विद्यार्थी और स्टाफ। - फोटो : SHAMLI
शामली। तीन साल पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कुड़ाना रोड पर स्थित शहीद अमित कोरी की प्रतिमा स्थल पर हवन किया गया और शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी सीआरपीएफ के जवान अमित कोरी व कस्बा बनत निवासी प्रदीप कुमार शहीद हुए थे। सोमवार को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कुड़ाना रोड पर स्थित शहीद अमित कोरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और हवन किया गया। मौके पर शहीद अमित कोरी के पिता सोहनपाल सिंह, शहीद प्रदीप कुमार के पिता जगदीश प्रजापति, सुरेंद्र आर्य, किरणपाल कश्यप, साहब सिंह, प्रसन्न चौधरी, सवित मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगराध्यक्ष अक्षय मलिक ने की। कार्यक्रम संयोजक नगर गोरक्षा प्रमुख तरुण कुमार रहे। बजरंग दल संयोजक हिमांशु, दीपक वर्मा, अर्जुन गौतम, विपिन तोमर, गोविंदा, सचिन वर्मा, रितिक अरोरा, सोनू, गौरव, अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा बनत के मेन बाजार में चौक का नाम शहीद प्रदीप कुमार के नाम पर रखा गया। इसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार ने किया। मौके पर चंद्रभान अरोरा, अवध संगल, आदेश नामदेव, अशोक संगल, संजय संगल, सचिन गुप्ता व प्रहलाद गोत्रा मौजूद रहे।

शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्य

शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्य- फोटो : SHAMLI

शामली में शहीद अमित कोरी की प्रतिमा स्थल पर हवन में मौजूद लोग।

शामली में शहीद अमित कोरी की प्रतिमा स्थल पर हवन में मौजूद लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली में शहीद अमित कोरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

शामली में शहीद अमित कोरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।- फोटो : SHAMLI

शामली में शहीद अमित कोरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

शामली में शहीद अमित कोरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed