फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute to the Jananayak of Kairana

कैराना के जननायक को श्रद्धांजलि

Mon, 05 Feb 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Mon, 05 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the Jananayak of Kairana
Hukum Singh Panchtatta merged - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन से पूरे जिले में शोक              की लहर दौड़ गई। सांसद को श्रद्धांजलि देने मायापुर फार्म हाउस पर हर दल और हर वर्ग के लोग उमड़ पड़े। उनका शव शनिवार के रात नोएडा से यहां मायापुर फार्म हाउस पहुंचते ही परिवार के सदस्य फफक फफक कर रो पड़े। हर कोई उनके निधन से उदास रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने कैराना पहुंचे। रविवार को उनके अंतिम यात्रा के दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने 40 साल तक कैराना की राजनीति में सक्रिय रहते हुए जिले के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसान, मजदूरों और पिछड़े अतिपिछड़ों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करते रहे। उनके कार्यों के कारण ही उनका राजनीतिक कद काफी ऊंचा था। उनके चाहने वालों की कतार सभी दलों में रही। उनका सम्मान सभी लोग किया करते थे। जिले में उन्हें सम्मान के साथ बाबूजी भी कहते थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनकी काबिलियत का लोहा मानते रहे। वहीं, शनिवार रात नोएडा हॉस्पिटल में हुकुम सिंह के निधन होते ही कोहराम मच गया। भाजपा में भी शोक छा गया।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार सुबह कैराना क्षेत्र के मायापुर फार्म हाउस पर भीड़ उमड़ पड़ी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा सांसदों और विधायकों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के सांसद और विधायक के साथ ही जिलाध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी श्रद्धांजलि अर्पित करने को कैराना के मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने 13 मिनट तक हुकुम सिंह के परिवार से बातचीत की

सांसद बाबू हुुकुम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री           योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, गन्ना विकास              राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद            संजीव बालियान और लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सांसद की पुत्री             मृगांका सिंह सहित परिवार के           अन्य सदस्यों के साथ बैठकर            वार्ता की। पीड़ित परिवार को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और पार्टी की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। इसी दौरान अमेरिका से            आए सांसद के दामाद ने सांसद हुकुम सिंह के उस कार्यक्रम के          बारे में बताया, जो हिंदू संगठन           की तरफ से अमेरिका में किया गया था। उसमें सांसद हुकुम सिंह ने ओजस्वी भाषण दिया था। इसे  सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हुकुम सिंह जी ने         अपने जीवन में बहुत अच्छे कार्य किए हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

सभी के प्रिय रहे बाबूजी
शामली। सांसद हुकुम सिंह की अंत्येष्टि में मुजफ्फरनगर से बसपा के राज्यसभा सदस्य रहे राजपाल सिंह सैनी, बसपा नेता रामनिवास पाल, मुजफ्फरनगर से सपा नेता राकेश शर्मा, कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि नेताओं ने कैराना में स्थित मायापुर फार्म   हाउस पहुंचे।


बसपा के राज्यसभा सदस्य रहे राजपाल सिंह सैनी व सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि सांसद हुकुम सिंह सादगी के प्रतीक रहे हैं। ईमानदारी के रूप में उनकी धाक रही है। उन्होंने शामली ही नही मुजफ्फरनगर जिले के लिए काफी विकास कार्य कराए हैं। पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा, उपमुख्यमंत्री चौधरी नारायण सिंह के बाद उन्हें कद्दावर नेता माना गया है। सपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर सुधीर पंवार ने सांसद हुकुम सिंह ने निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि जिले एक अच्छा राजनीतिक खो दिया है। वहीं, इसके अलावा राजनीति के अध्याय में हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा नेता रसीद राणा ने कहा कि सांसद हिंदु- मुस्लिमों में लोकप्रिय रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed