फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute to the immortal martyrs of Kargil by lighting a lamp

दीप जलाकर कारगिल के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the immortal martyrs of Kargil by lighting a lamp
शामली शिव चौक पर कारगिल विजय दिवस पर शहिदो को श्रदांजली देते रोटरी क्लब के सदस्य - फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के सदस्यों ने रविवार शाम को सुभाष चौक पर 21वें कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि दी। क्लब अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कि हमारे जांबांज वीरों ने हमेशा युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं और देश के मान सम्मान की रक्षा की है। ऐसे वीरों केे वे नमन करते है। नितिन तायल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इस अवसर पर अजय बाबू, डा. नीलम शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, सुभाष धीमान और मां सावित्री हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) ने ऑनलाइन बैठक कर कारगिल विजय दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता कर रहे मंडल संयोजक डा. मनोज बिश्नोइ ने कहा कि देश विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। हमें अपनी तीनों सेनाओं पर गर्व है। जिला संयोजक नितिन पंवार ने जिले के पांचों ब्लॉक संयोजको की घोषणा की, जिसमें शामली ब्लॉक से चंद्रपाल दहिया, कैराना से आशीष पंवार, कांधला से सुनील पंवार, थानाभवन से प्रशांत चौधरी और ऊन ब्लॉक से शिव कुमार को ब्लॉक संयोजक घोषित किया। जिलाध्यक्ष सिकेंद्र निर्वाल ने कहा कि कोरोना काल में सभी शिक्षक छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाकर उन्हें कोरोना से वचाब के उपाय बताते रहे। बैठक में विवेक मलिक, विनीत बेनीवाल, उधम सिंह, धीरेंद्र बह्मचारी, प्रदीप तरार, दीपक भारद्वाज, पवन जावला, विकास वर्मा, संजीव खोखर आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed