फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute paid to Chaudhary Harikishan Malik of Gathwala Khap

गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक को श्रद्धांजलि दी

Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Chaudhary Harikishan Malik of Gathwala Khap
गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

शामली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जसाला गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह का हाल जाना। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामली से सीधे लिसाढ़ गांव पहुंचे। उन्होंने गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
विज्ञापन

गठवाला खाप के नए बाबा राजेंद्र मलिक से मुलाकात की। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर न्याय दिलाए जाने की आवाज उठाई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा राजेंद्र सिंह को सामाजिक मुद्दों पर न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, क्षेत्रीय भाजपा महामंत्री हरीश ठाकुर, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप आदि मौजूद रहे। बाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जसाला गांव पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह का हाल जाना। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव में भाजपा की स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान उनके समर्थक आदि रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वह पिछले सप्ताह नोएडा से लौटकर अपने गांव जसाला में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed