फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trial today for sub junior athletics competition

सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज

Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trial today for sub junior athletics competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। गोरखपुर में 10 से 11 सितंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को उधम सिंह स्टेडियम में सुबह 9 बजे ट्रायल होगा। शुक्रवार को मंडल स्तरीय ट्रायल सहारनपुर स्टेडियम में होगा। जिसमें चयनित खिलाड़ी गोरखपुर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे।
क्रीड़ा अधिकारी, जनपद सहारनपुर/शामली अनिमेष सक्सेना ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु बालक/बालिका वर्ग में (अंडर-20) के लिए 31 दिसंबर 2002 के बाद की होनी चाहिए। खिलाड़ियों को अपने समस्त खेल प्रतियोगिताओं में लगने वाले समस्त प्रमाण-पत्र की मूल प्रति और उसकी फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड व जन्म प्रमाण-पत्र स्कूल के प्रधानाचार्य से प्रमाणित होना अनिवार्य है। बालक वर्ग में-100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, 110 मीटर व 400 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, मिडले रिले, डेकेथलान, 10 हजार मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता होंगी। इनके अतिरिक्त बालिका वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, भाला फेंक, मिडले रिले, हेप्थालान, पैदल चाल प्रतियोगिता होंगी ।
विज्ञापन

अभ्युदय योजना के लिए 10 तक कराएं पंजीकरण
शामली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी द्वारा आयोजित कराई गई ऑनलाइन परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को आवेदन का एक और मौका मिला है। जिले में संचालित निशुल्क कोचिंग केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षा आईआईटी-जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस कोर्स में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति में कमी के कारण ऐसे छात्र-छात्रा एक से 10 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदन विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed