{"_id":"60c3ad518ebc3e5cb660578a","slug":"tree-pillars-broken-due-to-storm-power-water-supply-stalled-shamli-news-mrt542321487","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से पेड़-खंभे टूटे, बिजली-पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से पेड़-खंभे टूटे, बिजली-पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
शामली। बीती देर रात आंधी में जिले भर में जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। एक घंटे की आंधी और बारिश से जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही जो दोपहर बाद ही दुरस्त हो पाई। आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से भीषण गर्मी में काफी राहत मिली।
बृहस्पतिवार देर रात्रि साढ़े दस बजे से लेकर बारह बजे तक आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। आंधी में जगह-जगह मुख्य मार्गों और बागों में पेड़ उखड़ गए। शुक्रवार की सुबह हलके बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकली। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शुक्रवार को दिन का तापमान 36 और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।
पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अबुंज चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और मुजफ्फरनगर के निदेशक डा. पीके सिंह ने बताया कि आम को छोड़कर दूसरी फसलों को बूंदाबांदी आंधी से कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार से अगले पांच दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में दो बार हुआ नुकसान
शामली। आंधी से जलालाबाद, शामली, कांधला-थानाभवन, जलालाबाद क्षेेत्र में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों और सड़क के किनारे कई पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। जलालाबाद के 500 बीघा आम के बाग के मालिक असलम मंसूरी नेेे बताया कि इस बार आम की अच्छी फसल थी। रुकरुक आंधी आने से आम की फसल को काफी नुकसान हो गया है। आम की तुड़ाई मजदूरी, किराया-भाड़ा भी नहीं निकल पाया। बाग ठेकेदारों ने बताया कि आम अभी तक पका नहीं है। आम में गुठली होने से आचार के हिसाब से ठीक है। एक सप्ताह में दोबार आम टूटकर गिर जाने काफी नुकसान पहुंचा है।