फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Treatment of 560 patients at 25 health centers

25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 560 मरीजों का उपचार

Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 560 patients at 25 health centers
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 560 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। स्वास्थ्य मेले में अधिकतर वायरल बुखार, सर्दी जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या रही।
विज्ञापन

शासन ने ग्रामीणों को बेहतर उपचार दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगाने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके तहत पूर्व की तरह इस बार भी जिले के सभी 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। मेले में चिकित्सकों ने 232 पुरुष मरीज, 247 महिला मरीज और 81 बच्चों की जांच कर उपचार दिया गया। इस तरह से कुल 560 मरीजों को उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार स्वास्थ्य मेले में अधिकतर मरीज वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी के रहे। केरटू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे ज्यादा 45 मरीजों को उपचार मिला जबकि सबसे कम आठ मरीज तितरवाड़ा डुुंडूखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य मेलों में 127 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

-----
स्वास्थ्य मेले में 593 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। शासन के निर्देश पर टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए पहली बार मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कोरोनारोधी टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 23 स्थानों पर बूथ बनाकर 4600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 135 लोगों को पहली डोज और 458 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इस तरह से कुल 593 लोगों को टीके लगे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 12.89 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 60 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed