फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Treatment of 400 patients in health check-up camps

स्वास्थ्य जांच शिविरों में 400 मरीजों का उपचार

Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Treatment of 400 patients in health check-up camps
थानाभवन। नगर पंचायत थाना भवन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन की ओर से कस्बे में दो स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शुभारंभ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने फीता काटकर किया। दोनों कैंप में लगभग 400 मरीज देखकर उन्हें दवाई दी गई।
विज्ञापन

पहला शिविर में कस्सावान में पूर्व सभासद सलीम अहमद के कार्यालय पर लगाया गया। दूसरा शिविर अशरफ कॉलोनी में लगाया गया। कैंप में लगभग 60 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड की जांच की गई। छह मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने सभी नगरवासियों से अपील की कि वर्षा होने के कारण कई स्थानों पर पानी भर जाता है। जिससे डेंगू का मच्छर उत्पन्न होता है। अपने आसपास यदि कहीं भी पानी भरा हो तो उसे साफ कर दें या मिट्टी का तेल पेट्रोल डाल दें। आसपास सफाई रखना, पानी जमा ना होने देना ,पूरी बाजू के कपड़े पहनना, कूलर में नियमित मिट्टी का तेल या पेट्रोल डालना यह सावधानियां हम सबको बरतनी है तभी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। कैंप में डॉ. अजहर, प्रियांश, बिंदुपाल फरहाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed