फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traveling in a dilapidated and broken glass bus

Shamli: जर्जर हालत-टूटे शीशे, सर्दी के मौसम में हवादार बसों में यात्रा करने को मजबूर यात्री, अफसर खामोश

Thu, 23 Nov 2023 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 Nov 2023 09:05 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में सफर करना और भी मुश्किल हो रहा है। शामली जनपद होकर जाने वाली कई बसों का हाल ऐसा है कि यात्री ठंड में सफर करने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Traveling in a dilapidated and broken glass bus
शामली रोडवेज बस अडडे पर खडी जर्जर हालत में खडी सहारनपुर डिपो की बस

विस्तार

इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही ही कहा जाएगा कि शामली से होकर जाने वाली कई बसों की हालत जर्जर है। आलम यह है कि सर्दी की दस्तक के बावजूद टूटी खिड़कियों, शीशों को अभी तक सही नहीं कराया गया। यात्रियों का आरोप है कि बार बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पड़ताल के दौरान टीम को कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला....
विज्ञापन


स्थान : बस स्टैंड
यहां पर सहारनपुर डिपो की बस खड़ी हुई थी, जिसमें कई यात्री भी बैठे थे। बस के पीछे और आगे के शीशे टूटे पड़े थे। परिचालक ने बताया कि अभी शीशे टूटे हैं। जिन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

 

स्थान : बस स्टैंड के बाहर
यहां पर रोडवेज की बस खड़ी थी। जिसके जहां जगह जगह से शीशे टूटे पड़े थे। वहीं बस की जो खिड़की टूटी थी, जिसको रस्सी से बांधा हुआ था। यात्रियों ने कहा कि दो माह से अधिक समय से बस की यही हालत है। विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान : दिल्ली सहारनपुर रोड
यहां पर रोडवेज की बस खड़ी हुई थी। बस के अंदर की सीटें टूटी पड़ी थी। परिचालक ने बताया कि काफी समय से सीटें टूटी पड़ी है। खिड़की भी जर्जर है और टूटी पड़ी है।
यह तीन दृश्य तो आम है। आए दिन शामली से होकर जाने वाली कई बसें जर्जर अवस्था में दौड़ रही है, जिन्हें सही कराने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अधिकारियों को राजस्व लेने से मतलब, सुविधा पर ध्यान नहीं
शामली निवासी नीरज कौशिक का कहना है कि सर्दी की दस्तक के बावजूद जर्जर बसों को ठीक नहीं कराया गया है। यात्रियों से किराया तो लिया जाता है मगर सुविधा नहीं दी जाती। जर्जर बसों को जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।

 

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
बलवा के रहने वाले रमेश का कहना है कि उन्हें दिल्ली बस में जाना था। बस की खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। सीटें भी फटी है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 

हादसों का भी रहता है खतरा
दयानंद नगर के रहने वाले अंकित का कहना है कि जर्जर बसों के कारण हादसों का भी खतरा बना रहता है। मगर विभागीय अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नहीं है। जर्जर बसों को जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।

 

बस में साफ-सफाई भी नहीं होती
यात्रियों का कहना है कि शामली से होकर जाने वाली बसों में साफ सफाई की तरफ भी ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है।

शामली बस स्टैंड से संचालित होने वाली सभी जर्जर बसों को सर्दी की दस्तक के साथ ही दुरुस्त करा दिया गया है। जर्जर बसें बाहरी रूट की हो सकती है। प्रयास रहता है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। - अनिल शुक्ला, एआरएम शामली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed