फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trapped through online game and converted of Dalit family in Shamli, now big revealed in police investigation

ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ धर्मांतरण का खेल: कमरबतुन से माही बन फैलाया था जाल, अब किए ऐसे खुलासे, उड़ जाएंगे होश

Sat, 16 Sep 2023 08:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Sep 2023 08:34 PM IST
सार

Shamli News : शामली में धर्मांतरण का खेल ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ था। कमरबतुन ने माही बनकर अपने जाल में फंसाया और फिर सूरज को दिल्ली बुला लिया। अब पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Trapped through online game and converted of Dalit family in Shamli, now big revealed in police investigation
गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शामली में थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मादलपुर में अनुसूचित जाति के परिवार को धोखे से धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने को पति-पत्नी बताया है। महिला ने थानाभवन के अनुसूचित जाति के परिवार के युवक को सोशल मीडिया के ऑनलाइन गेम पर खेलने के दौरान फंसाया और उसका धर्मांतरण कराया।

गांव मादलपुर में शुक्रवार शाम को अनुसूचित जाति के परिवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर महिला समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। एसपी अभिषेक ने शनिवार को बताया कि सूरज पुत्र श्यामवीर सिंह मूल निवासी गांव भौराकला जिला मुजफ्फरनगर कुछ समय से थानाभवन के गांव मादलपुर में परिवार समेत आकर रह रहा है।

विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, करीब दो साल पहले मोबाइल पर ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलने के दौरान सूरज का संपर्क एक लड़की से हुआ, जिसने अपना नाम माही बताया। आपस में बातचीत के दौरान सूरज ने अपने को क्रिश्चियन होना बताते हुए घर में भूत प्रेत की समस्या होना बताया। जिस पर लड़की (माही) ने भी अपने को क्रिश्चियन बता घर में भूत प्रेत की समस्या होना बताया। इसे लेकर दोनों की दोस्ती हो गई और बात शादी की तरफ बढ़ गई।
 

विज्ञापन

इसके बाद सूरज और माही दोनों इलाज के लिए प्रोफिट बलजिन्द्र सिंह मिनिस्ट्री चर्च कराली चंडीगढ़ में गए, जहां पर सूरज ने माही का आधार कार्ड देखा तो उसका नाम कमरबतुन लिखा था, जिस पर सूरज ने एतराज किया तो माही ने बताया कि उसकी माता क्रिश्चियन और पिता मुस्लिम है। इसलिए वह क्रिश्चियन है। एसपी ने बताया माही बनी कमरबतुन मूल रूप से बिजनौर के जोगीपुरा गांव निवासी है। माही ने पूछताछ में बताया कि वह ओखला फेज नंबर एक दिल्ली में किराए पर अपने मामा शौकीन के साथ रहती है।

विज्ञापन

शौकीन मूल रूप से गांव बझेड़ा खुर्द पिलखुवा जनपद हापुड़ का रहने वाला है। कुछ वर्ष पूर्व शौकीन अपने गांव को छोड़कर दिल्ली आ गया था। इसके बाद कमरबतुन और शौकीन ने सूरज को दिल्ली बुलाया। दोनों ने सूरज को लाल किला के पास मस्जिद में एक अज्ञात व्यक्ति से मिलवाया। उस व्यक्ति ने सूरज को इस्लाम की तरफ मोड़ते हुए बताया कि ईसा मसीह उनके नबी है और अल्लाह के पैगंबर है। इनकी इबादत करके भूत प्रेत संबंधी सभी समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने सूरज को अपने घर पर अलम, निशान, कुरआन, तसबी आदि रखने व नमाज पढ़ने और नाम बदलकर असद रखने के लिए कहा और बताया कि मोहर्रम के शुरू से आखिरी 24 तारीख तक तीन बार नमाज पढ़े।
 

कमरबतुन (माही) और शौकीन ने सूरज को नमाज पढ़ना सिखाया। सूरज ने अपना नाम असद रख लिया था। पूछताछ में कमरबतुन (माही) ने अपने मामा शौकीन को ही अपना पति बताया लेकिन सूरज के साथ रिश्तों पर मौन रही। एसपी का कहना है पुलिस की जांच में यह सामने आया कि सूरज का धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस मामले में थाने पर मामला दर्ज कर शौकीन व कमरबतुन (माही) निवासी फेस एक ओखला दिल्ली, अब मूल निवासी सरस्वती विहार संडे मार्किट लोनी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी का कहना है कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

स्वामी यशवीर ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग
धर्मांतरण की सूचना देने वाले बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस दौरान सभासद कन्हैया सैनी, भूरा सैनी, रामकुमार सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, हिंदू रक्षा दल की टीम गांव मादलपुर पहुंची। टीम में प्रदेश प्रभारी उपेंद्र, जिलाध्यक्ष दीपक मलिक आदि शामिल रहे। उन्होंने हिंदू परिवार में धर्म परिवर्तन किए जाने का विरोध किया। उन्होंने उस घर में हनुमान चालीसा का पाठ कर गंगाजल से शुद्धिकरण किया। इस अवसर पर उनके साथ गोरक्षक सेवा के विजय शर्मा, पंकज करनावल, जितेंद्र निर्वाल, ललित शर्मा, संजय निर्वाल, हरेंद्र धनैना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां

उधर, हिंदू रक्षा दल की टीम को गांव मादलपुर पहुंची। टीम में प्रदेश प्रभारी उपेंद्र, जिलाध्यक्ष दीपक मलिक आदि शामिल रहे। उन्होंने हिंदू परिवार में धर्म परिवर्तन किए जाने का विरोध किया। उन्होंने उस घर में हनुमान चालीसा का पाठ कर गंगाजल से शुद्धिकरण किया। इस अवसर पर उनके साथ गोरक्षक सेवा के विजय शर्मा, पंकज करनावल, जितेंद्र निर्वाल, ललित शर्मा, संजय निर्वाल, हरेंद्र धनैना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ हत्याएं: सिर-हाथ काटकर नाले में फेंकी लाश तो कहीं जमीन में गाड़ा शव, LLB के छात्र का भी मर्डर, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed