फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transactions to billions by fraudulently opening accounts

Shamli News: फर्जी तरीके से खाते खुलवाकर अरबों को लेनदेन

Thu, 23 Mar 2023 06:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 Mar 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Transactions to billions by fraudulently opening accounts
- शामली निवासी दो व्यक्तियों को आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद धोखे का पता चला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कैराना। नौकरी दिलाने के नाम पर दो व्यक्तियों को दिल्ली ले जाकर आधार कार्ड व अन्य कागज लेकर कंपनी के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाकर आरोपियों ने दो साल के अंदर अरबों का लेनदेन कर लिया। आयकर विभाग से दोनों को नोटिस मिलने के बाद उन्हें धोखे का पता चला।

शामली के विवेक विहार टंकी काॅलोनी निवासी नरेंद्र कुमार और रेलपार निवासी संजीव मलिक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्रालय और एसपी शामली को शिकायती पत्र भेज कर बताया कि 2018 में उनके पास कांधला के गांव नाला निवासी एक युवक आया था। दिल्ली में नौकरी लगवाने के लिए उन्हें अपने साथ ले गया। वहां पर आरोपी ने उनके आधार कार्ड व अन्य कागज ले लिए और एचडीएफसी बैंक में ले जाकर कई कागजों पर उनके हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद नौकरी शुरू होने की बात कहते हुए घर भेज दिया। कई बार उन्होंने नौकरी की बात की, लेकिन आरोपी ने टाल दिया। उन्होंने अपने कागज वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पांच मार्च और 14 मार्च को उनके पास आयकर विभाग से नोटिस आया कि नरेंद्र ने अपने बैंक खाते से 2018-19 और 2019-20 में करीब 2.37 अरब की निकासी की और इतनी धनराशि ही जमा करा रखी है। संजीव मलिक ने भी दो सालों में 80.31 करोड़ जमा कराए और 80.23 करोड़ रुपये की निकासी की। आरोपी ने फर्म के नाम से दिल्ली एचडीएफसी बैंक में उनके नाम से खाता खुलवा कर लेनदेन किया। जबकि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है और न ही वे किसी कंपनी के प्रोपराइटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने किसी उच्च एजेंसी से जांच कराकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed