फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trains were delayed due to power failure, passengers were troubled

Shamli News: पावर खराब होने पर देरी से पहुंची ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

Thu, 16 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Trains were delayed due to power failure, passengers were troubled
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लेट होने पर यात्रियों की लगी भीड । संवाद
शामली। शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की पावर फखरपुर रेलवे हाल्ट पर खराब हो गई। पावर खराब होने से पूरे दिन दिल्ली से शामली-सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा रहा। साढ़े तीन घंटे देरी से ट्रेनें पहुंचीं। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शामली से सुबह चार बजे पैसेंजर ट्रेन चलकर दिल्ली सुबह सात बजे तक पहुंचती है। बुधवार को यह ट्रेन संख्या 64020 चार बजे चलकर फखरपुर रेलवे हाल्ट पर पहुंची। फखरपुर रेलवे हाल्ट पर अचानक ही ट्रेन की पॉवर खराब हो गई। ट्रेन रेलवे हाल्ट पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों की सूचना पर मालगाड़ी का इंजन पैसेंजर ट्रेन को लेकर सुबह 8.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पावर खराब होने से सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 64022 को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी करनी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली से शामली जाने वाली सीएनजी ट्रेन 64091 लोनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। दिल्ली से चलकर शामली सुबह 9 बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन साढ़े तीन घंटे देरी के बाद 12.30 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऋषिकेश से चलकर दोपहर 12 बजे पहुंचने वाली एक्सप्रेस ट्रेन कोहरे के कारण दो घंटे देरी से दोपहर दो बजे शामली पहुंची। दिल्ली से चलकर दोपहर बारह बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटे बाद शामली पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि फखरपुर में पैसेंजर ट्रेन की पावर खराब होने से दिल्ली- शामली, सहारनपुर आने और जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed