फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Training given to teachers in the workshop

वर्कशॉप में शिक्षकों को दिया प्रशक्षिण

Sun, 19 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Training given to teachers in the workshop
शामली सेंटआरसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ करते पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल - फोटो : SHAMLI
वर्कशॉप में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली में लायंस क्लब दोआब शामली के तत्वावधान में दो दिवसीय क्वेस्ट इंटरनेशनल वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल मंडल 321 सी-1 की क्वेस्ट चेयरपर्सन रीना अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को कई प्रकार से सामाजिक चुनौतियों और करियर को लेकर दबाव की स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील हो जाते हैं। उनकी मनोस्थिति पर इसका दुष्प्रभाव पड़ने लगता है। किशोर उम्र में सामाजिक स्तर पर मिलने वाली चुनौतियों के बीच मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना है। इसी उद्देश्य को लेकर सेमिनार में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में कक्षा चार से सात तक के बच्चों को सामाजिक सरोकार संबंधी किताब निशुल्क प्रदान की गई। इसके अलावा एक किताब अभिभावकों को और पांच पुस्तकों का सेट प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को दिया गया। इस अवसर पर पूर्व लायंस गवर्नर अरविंद संगल, अनुज जैन, मंडल सचिव अजय अग्रवाल व राहुल जैन आदि मौजूद रहे। निदेशक भारत संगल ने कहा कि इस प्रशिक्षण से शिक्षक के व्यक्तित्व में बदलाव आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब दोआब के अध्यक्ष पवन संगल और संचालन रजत अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed