फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Training given to principals for evaluation of copies

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर प्रधानाचार्यों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Training given to principals for evaluation of copies
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मास्टर ट्रेनरों ने प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया और माध्यमिक शिक्षा परिषद से मिले दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में वीडियो क्रांफ्रेसिंग से मास्टर ट्रेनर डॉ. अमित मलिक, कैप्टर लोकेंद्र कुमार व श्रवण तोमर ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को माध्यमिक शिक्षा परिषद के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें परिषद के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। डॉ. अमित मलिक ने प्रधानाचार्यों से कहा कि प्रशिक्षण में उन्हें जो जानकारी दी गई है, उससे सभी परीक्षकों को अवगत कराते हुए प्रशिक्षित करें। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि किसी भी उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में कोई त्रुटि न हो और कोई भी विद्यार्थी प्रभावित नहीं होना चाहिए। श्रवण तोमर ने प्रधानाचार्यों से कहा कि कोविड-19 संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सभी परीक्षकों को निर्देशित करें कि उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के समय मास्क लगाकर सैनिटाइजर, पानी की बोतल साथ लेकर आएंगे और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed