फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Training given to jaggery, fruit vegetable traders, vendors

गुड़, फल सब्जी व्यापारियों, विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

Thu, 16 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Training given to jaggery, fruit vegetable traders, vendors
शामली नवीन मंडी में किसानो व व्यापारियो को जानकारी देते खाद्यय विभाग की जानकारी देती अधिकारी - फोटो : SHAMLI
गुड़, फल सब्जी व्यापारियों, विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली। पंचकूला से आई मास्टर ट्रेनर आंचल भाटिया ने कहा है कि खाद्य पदार्थों के सुधार के लिए हर खाद्य निर्माताओं, विक्रेताओं को प्रशिक्षण लेना जरूरी है। प्रशिक्षण के बाद व्यापारियों के साथ साथ हर व्यक्ति को लाभ होगा। प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक कारोबारी को 700 रुपये का शुल्क देना होगा। उन्होंने गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने के दिए निर्देश दिए हैं।
बृृहस्पतिवार को शहर के भैंसवाल रोड कृषि उत्पादन मंडी स्थल के बैठक हाल में पंचकूला से आई मास्टर ट्रेनर आंचल भाटिया ने कहा कि गुड़ में रंग न डालें। खुले में धूप में रखे पानी और जूस की बोतल न खरीदें। खुले में रखी बोतलों में प्लास्टिक का अंश बीमारियों को न्यौता दे सकता है। प्लास्टिक की बोतलों में रखे पानी और जूस न खरीदें। घरों में प्लास्टिक और एल्युमीनियम के बर्तनों का प्रयोग न करें। मानकों के अनुसार तैयार सरसों के तेल ही घरों में प्रयोग करें। ज्यादा बार तेल का उपयोग नुकसान दायक है। प्रशिक्षण में ट्रेनर आंचल भाटिया ने डिजिटल स्किल सर्टिफिकेशन संस्था की ओर से सफाई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खाद्य वस्तुओं का उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, मंडी समिति के सचिव अरुण कुमार, मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल, दिनेश जैन, पवन संगल, राजीव संगल, संजय कुमार, अनेेंद्र चौधरी, सतवीर सिंह, शरद जैन, सतीश गोयल, श्रीपाल गोयल, बाबू राम सैनी, रामगोपाल सिंह, बिटूट आदि मौजूद रहे।

शामली नवीन मंडी में जानकारी लेते व्यापारी व किसान

शामली नवीन मंडी में जानकारी लेते व्यापारी व किसान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed