फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Training given to accountants and education friends

लेखपाल और शिक्षा मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण

Sun, 02 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Training given to accountants and education friends
लेखपाल और शिक्षा मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली। रविवार को होने वाली मतगणना के लिए 264 मतदान कर्मचारियों को तीसरे दिन प्रशिक्षण दिया गया लेखपाल शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन 54 मतगणना कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए मतगणना कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को नवीन मुख्यालय में जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार मेें दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दो पारियों में तीसरे दिन 264 मतगणना कार्मिकों को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पारी में 26 मतगणना कार्मिक और दूसरी पारी में 28 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। मास्टर ट्रेनर कंडेला राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित मलिक ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन लेखपाल, अमीन, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एबीएसए सीमा चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पहले राउंड में 26 गांवो के आएंगे चुनाव नतीजे
शामली। बीडीओ थानाभवन पंकज कुमार ने बताया कि थानाभवन ब्लाक के 303 बूथों की गणना के लिए मतगणना स्थल पर 31 टेबल लगाई गई है। पहले चरण में 26 गांवों की मतगणना के चुनाव नतीजे आएंगे। न्याय पंचायत स्तर पर मतगणना होगी। प्रत्येक बूथ पर एक गांव की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल के स्थान
ब्लाक मुख्यालय मतगणना स्थल के स्थान--
1- शामली माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली
2- कांधला चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला
3- थानाभवन लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन।
4- ऊन राष्ट्रीय शिक्षा सदन कॉलेज झिंझाना।
5- कैराना- पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना।
ब्लाक वार पंचायतें
ब्लाक ग्राम पंचायतें
-थानाभवन 50-
- कैराना 42-
-शामली 34-
- ऊन- 71-
कांधला- 33-
कुल पंचायत 230-
पद प्रत्याशियों की संख्या-
-प्रधान पद- -230- - - 20325
-ग्राम पंचायत सदस्य- -3126- -- 2271-
- बीडीसी सदस्य- -464- - 2548-
- जिला पंचायत सदस्य वार्ड- 19- - 354-
मतगणना में लगाए गए मतगणना कार्मिक- -- 2040
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed