फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Training begins, training will be given on chutney, juice, pickles

Shamli News: प्रशिक्षण का शुभारंभ, चटनी, जूस, अचार का प्रशिक्षण मिलेगा

Sat, 16 Sep 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Training begins, training will be given on chutney, juice, pickles
शामली। राजकीय फल संरक्षण एवम प्रशिक्षण केंद्र शामली द्वारा 100 दिवसीय उधमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान जलालपुर अरविंद शर्मा एवम खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी सहारनपुर डॉक्टर एम पी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम प्रधान ने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार को अपनाएं तथा स्वावलंबी बनें। वहीं खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में समस्त योजनाओं के बारे में बताया और प्रशिक्षण उपरांत इकाई लगाने हेतु मशीन उपकरण पर दिए जाने वाली अनुदान राशि को दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा जिसमें मौसम के अनुसार प्राप्त फल और सब्जियों से निर्मित पदार्थ जैसे जैम, जैली, टमाटर सॉस, कैचप,अचार, चटनी,टॉफी,मुरब्बा, शर्बत,स्क्वैश, प्यूरी, जूस,सूप,, कैंडी,आदि का सैद्धांतिक तथा प्रयोगात्मक कार्य का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed