विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया
शामली। शासन के निर्देश पर जनपद में एक मार्च से शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान के लिए सीएमओ कार्यालय पर जनपद स्तरीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण (टीओटी) दिया गया।
बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर आयोजित बैठक में जनपद के खंड विकास अधिकारियों, सभी सीएचसी के बीपीएम, बीसीपीएम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, लेकिन खंड विकास अधिकारी नहीं पहुंच सके। बाकी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि एक मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान में विभिन्न विभागों के सहयोग से जनसमुदाय में संचारी रोग जेइ, एईएस, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण हेतु कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा, जिला मलेरिया अधिरकारी डा. विनय कुमार, डा. शाइस्ता नाज, राजेश कुमारी, कृष्णकुमार, अवधेश वाडकर आदि मौजूद रहे।