फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Train robbery master mind arrested including Tamanche

ट्रेन लूट का मास्टर माइंड तमंचे समेत गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Train robbery master mind arrested including Tamanche
शामली जीआरपी थाने में ट्रेन लूट के आरोपी का खुलासा करते थानाप्रभारी। - फोटो : SHAMLI
ट्रेन लूट का मास्टर माइंड तमंचे समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। एक माह पहले असारा-एलम के बीच पैसेंजर ट्रेन में हुई लूट की वारदात में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 900 रुपये नकद और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस तीन बदमाशों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

पिछले महीने 24 जनवरी की रात दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में चार बदमाशों ने यात्रियों से नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लिया था। वारदात की रिपोर्ट थाना जीआरपी शामली में दर्ज कराई गई थी। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वारदात का मास्टर माइंड रहा रिजवान निवासी गांव असारा जिला बागपत फरार चल रहा था। सोमवार को रिजवान को असारा गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, एक कारतूस, 900 रुपये और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। यात्रियों से लूटे गए दो मोबाइल फोन के बारे में आरोपी रिजवान ने बताया कि उन्होंने मोबाइल फोन रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिए थे। तलाश करने पर मोबाइल फोन नहीं मिल सके। थाना प्रभारी ने बताया कि रिजवान पर पहले भी लूट का मामला दर्ज है। 2015 में थानाभवन क्षेत्र में ट्रेन में लूट करने का विरोध करने पर राजस्थान के भरतपुर निवासी डा. नारायण सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था, जिनकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई था। उस वारदात में भी रिजवान जेल गया था। इसके अलावा 2016 में आरोपी रिजवान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में लूट की वारदात में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार होकर जेल जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed