फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic police prepares to deal with traffic jam

जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने की तैयारी

Wed, 25 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic police prepares to deal with traffic jam
जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। बुधवार को देवोत्थान एकादशी पर शहर में होने वाली शादी विवाह को लेकर जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी की है। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे कोई वाहन खड़ा मिला तो उसका चालान और जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में भीड़ होने पर रूट डायवर्जन भी लागू करने की तैयारी की गई है।
देवोत्थान एकादशी पर बुधवार को शहर के सभी बैंक्वटहॉल में शहनाई गूंजेगी। शादी समारोह में अधिकतर लोग शामिल होने के लिए अपने दुपहिया और चार पहिया वाहनों से पहुंचते हैं। बैंक्वट हॉल में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से अधिकतर वाहन बाहर सड़क पर खड़े किए जाते हैं, जिससे जाम के हालात बन जाते है। पिछले सालों में भी बैंक्वट हाल के बाहर वाहन खड़े करने से जाम से लोग जूझते रहे हैं। इस बार जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी की है।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि जाम से निपटने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। शहर में अगर भीड़ बढ़ती है तो दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को छोड़कर बाकी चार पहिया वाहनों की शहर में एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्हें गुरुद्वारा, अजंता चौक और विजय चौक से डायवर्ट कर शहर के बाहर से ही रेलपार बाईपास से निकाला जाएगा। भारी वाहनों को झिंझाना के गाड़ी वाला चौराहा और कैराना में कांधला तिराहे से डायवर्ट कर कांधला से मेरठ हाईवे पर निकाला जाएगा। शहर के अंदर बैंक्वट हॉल के बाहर या मुख्यमार्गों पर अगर कोई वाहन खड़ा मिलता है तो उसका नो पार्किंग में चालान और क्रेन से कब्जे में लेने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन मालिक को चालान के साथ क्रेन का खर्च भी वहन करना पड़ेगा। जिला यातायात प्रभारी ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed