फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   traffic jaam in city

शहर का जाम बना जी का जंजाल

Sat, 09 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 09 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
traffic jaam in city
शामली शहर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
शामली  शहर में काफी प्रयास के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं आए दिन शहर जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को शहर में भयंकर जाम के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम के कारण शहर में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। पैदल निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाई। वहीं, यातायात पुलिसकर्मी को भी जाम खुलवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही जाम के कारण गर्मी में लोग व बच्चे बुरी तरह से परेशान रहे।
विज्ञापन


शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए सीओ सिटी निशांक शर्मा द्वारा शहर के मैन रोड पर धीमानपुरा फाटक से लेकर विजय चौंक तक सड़क के बीच में डिवाइडर लगवाए गए, लेकिन फिर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर शहर के बीच रोड पर सड़क के किनारे आम की ठेलियों ने भी अतिक्रमण फैला रखा है। जिस कारण जाम लगने के बाद बाइक सवार भी नहीं निकल पाते। शहर में यातायात नियमों का पालन न करने के बाद भी जाम की स्थिति बन रही है। जिसकी वजह से शहर में उल्टे सीधे वाहनों का गलत साइड से प्रवेश करने से भी जाम की स्थिति बनती रहती है।

जाम की वजह से शहर में गर्मी के कारण दो घंटे तक जाम रहा, जिसके कारण काफी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed