फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders will not be harassed

किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा

Mon, 01 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Traders will not be harassed
चौसाना में व्यापारियों की बैठक में बोले प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल
विज्ञापन

चौसाना मंडल अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार व खालिद चौहान महामंत्री बने
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। चौसाना में रविवार को व्यापारी नूरदीन के प्रतिष्ठान पर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि चौसाना के किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाता है तो तुरंत जानकारी दें। जिससे मामले को संज्ञान में लेकर जिले के अफसरों से मिलकर उत्पीडृन की कार्रवाई का रोका जा सके।
बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. संजीव कुमार को चौसाना मंडल अध्यक्ष व खालिद चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया। सभी व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिलाध्यक्ष अनुराग जैन ने कहा कि हमारा संगठन अराजनैतिक है। व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। संगठन के शामली नगराध्यक्ष अनिल भार्गव ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन की 16 हजार से अधिक शाखाएं हैं।
विज्ञापन

नगर महामंत्री संजीव कुमार ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है सभी व्यापारी एकजुट होकर कार्य करें। जिला महामंत्री संजय गोयल ने कहा कि व्यापारी एकता मजबूती से व्यापार करने की शक्ति देती है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंघल ने किया। बैठक में शामली से राजक़ुमार, शिवकुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र शर्मा, गुलजार, जुबैर, अनुज गोयल, घनश्याम सिंह, अक्षय कुमार, अमन गोयल, जावेद, नदीम, आस मोहम्मद, मोनू कुमार, मनोज सैनी एवं जनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed