फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders' ruckus on 'sports' of fund

फंड के ‘खेल’ पर व्यापारियों का हंगामा

Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Traders' ruckus on 'sports' of fund
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  व्यापारियों ने वाणिज्यकर कार्यालय पर हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप है कि रिफंड के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री संचालक आशीष जैन और आलोक जैन ने बताया कि 2015-16 का वैट भुगतान पर उन्हें करीब 28 लाख रुपये रिफंड मिलना है।

इसके लिए कई महीना पूर्व आवेदन किया गया था। रिफंड न मिलने का मुद्दा पूर्व में उद्योग बंधु की बैठक में भी उठाया गया था, लेकिन वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी ने रिफंड           नहीं किया। 

आरोप है कि विभाग के एक अधिकारी ने उनसे रिफंड दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत ले ली, इसके बाद उनसे कहा गया कि रिफंड की धनराशि पर दो        प्रतिशत लूंगा, तब रिफंड दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसको लेकर बृहस्पतिवार को आईआईए शामली चैप्टर चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, संरक्षक जेके जैन, अशोक बंसल, मोहित जैन, आशीष जैन, आलोक जैन, अंकित गोयल, अजय संगल, अरुण बंसल, भारत मित्तल, अभिनव जैन, प्रवीण, कमल, निखिल, सुधाकर आदि सहित दर्जनों व्यापारी करनाल रोड स्थित वाणिज्यकर कार्यालय पहुंच गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां अधिकारियों का घेराव कर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के साथ उद्यमियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। उद्यमियों और व्यापारियों की अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसके बाद समझाने बुझाने पर हंगामा शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed