फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders demonstrate about the problem of drinking water

पेयजल की समस्या को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrate about the problem of drinking water
कांधला। दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग के निर्माण के दौरान नगर पालिका की क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन 15 दिन से क्षतिग्रस्त होने से पानी किल्लत बनी है। पेयजल की समस्या को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में दिल्ली बस स्टैंड के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। नाला निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई कराने के दौरान पालिका की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे दिल्ली बस स्टैंड व कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। दिल्ली बस स्टैंड के व्यापारी और मोहल्लावासियों का आरोप है कि पालिका को कई बार शिकायत के बाद भी जलापूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी है। 15 दिन बाद भी पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली बस स्टैंड के व्यापारियों ने पेयजल की समस्या का समाधान न होने पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर नदीम, जरीफ, साजिद, सलीम, मोहित, राजकुमार, सुहेल आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के ईओ बलीराम यादव का कहना है कि पाइप लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed