फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders created ruckus in protest against indecency

Shamli News: अभद्रता करने के विरोध में व्यापारियोें ने किया हंगामा

Thu, 04 Jul 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 04 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Traders created ruckus in protest against indecency
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में नगर पंचायत के कर्मचारियों पर छापामारी के दौरान व्यापारी की पत्नी के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए बुधवार को व्यापारियों ने हंगामा किया। साथ ही नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी का भी घेराव किया। बाद में अधिशासी अधिकारी के माफी मांगने पर व्यापारी शांत होकर लौटे।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप था कि नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारी टेकचंद मित्तल की पत्नी के साथ कर्मचारियों ने मंगलवार को बदसलूकी की। जिसके विरोध में बुधवार को व्यापारी एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां लेकर कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महावीर चौक से शुरू होकर व्यापारी पूरे कस्बे में घूमे एवं नगर पंचायत पर जाकर जमकर नारेबाजी की। नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं अध्यक्ष प्रमोद कुमार से व्यापारियों की वार्ता हुई। व्यापारियों ने चेकिंग के दौरान महिला के साथ अभद्रता करने पर नाराजगी जताई। इस पर अधिशासी अधिकारी ने सभी से कर्मचारियों की तरफ से माफी मांगी एवं भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इस संबंध में सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए। व्यापारियों का सहयोग करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने पॉलिथीन फैक्टि्रयों को भी जल्द से जल्द बंद कराने की मांग की ताकि कोई भी व्यापारी या ग्राहक पॉलिथीन खरीद ही नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र शर्मा, नीरज जैन, नरेश गोयल, अशोक वर्मा, ऋषभ जैन, नरोत्तम गर्ग, कंवरपाल वर्मा, टेकचंद मित्तल, शिव कुमार मित्तल, पंकज कौशिक, अनिल गोयल, सरवन गोयल, सतीश चंद्र गर्ग, निपुल जैन, अजय जैन, दीपक जैन, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed