{"_id":"69c583120bae2056d40b26bd","slug":"trader-receives-financial-assistance-of-rs-10-lakh-cabinet-minister-hands-over-cheque-shamli-news-c-26-1-sal1002-162189-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: व्यापारी को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता, कैबिनेट मंत्री ने सौंपा चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: व्यापारी को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता, कैबिनेट मंत्री ने सौंपा चेक
Fri, 27 Mar 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना में व्यापारी को चेक देते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता। संवाद
झिंझाना। कस्बे के पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक व्यापारी को 10 लाख रुपयों का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर गोपाल गुप्ता ने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाएं मिलकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
बुधवार देर शाम वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री का व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शामली में जापान की इंडस्ट्री स्थापित कराने की मांग रखी गई। इस दौरान खुर्शीद आलम ने कस्बे के तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बारे में मंत्री को अवगत कराया। अशोक बंसल, अनिल गोयल, प्रियंका गुप्ता, तरुण अग्रवाल, आशीष मित्तल, राहुल गुप्ता, राजेश बंसल, अमित मित्तल, दीपक सिंघल, जिला मंत्री भाजपा श्रीपाल आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल मौजूद रहे।