फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor went out of control and overturned, farmer died

Shamli News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, किसान की मौत

Thu, 02 May 2024 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tractor went out of control and overturned, farmer died
गढ़ीपुख्ता। मालैंडी-गढ़ीपुख्ता मार्ग पर बुधवार देर रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा, जिससे एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव ताना निवासी मोहित (36) पुत्र आगेश अपने साथी प्रमोद के साथ बुधवार की रात स्थानीय बिजलीघर से ट्रैक्टर से गांव के लिए जा रहे थे। बताया कि जैसे ही ट्रैक्टर मालैंडी-गढ़ीपुख्ता मार्ग पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा। सिपाही संजय और पीआरडी के जवानों ने दोनों को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। प्रमोद की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी भी है। मोहित मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed