फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   tractor trollyb palatne se vradh ki maut

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से वृद्ध की मौत, आठ घायल

Mon, 20 May 2019 11:09 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 20 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
tractor trollyb palatne se vradh ki maut
file - फोटो : amarujala
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद बिजली घर के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

जलालाबाद कस्बा निवासी कंवरपाल, वशी, नासिर, इरशाद, साजू, यामीन, नवाब, अशोक, अरुण आदि पैठ में मसाला बेचने का काम करते हैं। रविवार को सभी लोग इकट्ठे होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से सहारनपुर के बड़गांव पैठ में मसाला बेचने के लिए गए थे। रात्रि करीब साढ़े दस बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद बिजली घर के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के पलटने के बाद उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें से नवाब ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया। हादसे में राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को ट्रैक्टर ट्राली से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची थानाभवन पुलिस ने सभी घायलों को पास के ही थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां नवाब को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना में घायल कंवरपाल, अशोक, अरुण, यामीन को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य सभी लोगों का कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है। वहीं, पंचनामा भरकर पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक नवाब की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed