फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor trolley moving on Shamli-Meerut highway became a ball of fire, three saved their lives by jumping

Shamli News: शामली-मेरठ हाईवे पर चलती ट्रैक्टर ट्रॉली बनी आग का गोला, तीन ने कूदकर बचाई जान

Mon, 14 Aug 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley moving on Shamli-Meerut highway became a ball of fire, three saved their lives by jumping
शामली-मेरठ हाईवे पर पुआल से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग के दौरान जाम में फंसे वाहन
- दो घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस और फायर ब्रिगेड़ के जवानों ने किसी तरह पाया आग पर काबू, धुएं के कारण लोग रहे परेशान
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शामली-मेरठ हाईवे पर रात करीब 8 बजे चलती ट्रैक्टर ट्रॉली में संदिग्ध हालात में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रॉली आग का गोला बन गई। ट्राॅली के ऊपर बैठे तीन लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। हाईवे पर आग लगने के कारण दो घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सिवाल के रहने वाले इमरान ने बताया कि देर रात वह झिंझाना से धान के पुआल लेकर सिवाल के लिए जा रहा था। बताया कि जैसे ही वह शामली मेरठ हाईवे पर शामली शहर से निकला तो पीछे ट्रॉली में अचानक ही आग लग गई। ट्रॉली पर बैठे तीन साथियों ने भागकर जान बचाई। देखते ही देखते आग फैलती चली गई। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की सूचना पुलिस ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्राॅली से धुएं के कारण आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आए दिन बिना ढककर ले जाई जाती है पुआल
शहर निवासी राजेश, बलराम और आसिफ का कहना है कि चालकों की लापरवाही के कारण कभी भी शहर में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन हरियाणा से पुआल को लेकर विभिन्न स्थानों पर ट्रक चालक जाते हैं। पुआल पर कुछ ढका भी नहीं होता है। ओवरलोड होने के बावजूद पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। पुआल ले जाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed