फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor driver shot dead on highway

Shamli News: हाईवे पर ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver shot dead on highway
रुड़की (हरिद्वार)। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे यूपी के शामली जिले के निवासी ट्रैक्टर चालक की शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चालक का शव ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ मिला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यूपी के शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के करौंदा हाथी निवासी धर्मवीर का बेटा नेत्रपाल (56) अनुबंध पर उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। शनिवार रात 12 बजे वह पथरी क्षेत्र के फेरूपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहा था। मंगलौर के बिझौली बाईपास पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

रात में गुजर रहे राहगीरों ने ट्रैक्टर की सीट पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव की पड़ताल की तो बायीं तरफ सीने पर गोली लगी मिली। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि नेत्रपाल के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed