फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor driver dies due to electric shock from a fan.

Shamli News: पंखे में उतरे करंट से ट्रैक्टर चालक की मौत

Fri, 17 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies due to electric shock from a fan.
थानाभवन। गांव सोंटा रसूलपुर में बुधवार देर रात टेबल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक राशिद की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह घर लौटने के बाद कमरे में रखे पंखे को अपनी ओर करने के लिए उसे छूने लगे।
विज्ञापन

गांव सोंटा रसूलपुर निवासी राशिद (35) पुत्र गफ्फार ट्रैक्टर चालक था। मृतक के भाई इमरान ने बताया कि बुधवार देर रात राशिद काम से घर लौटे। कमरे में रखा टेबल पंखा अपनी ओर करने के लिए जैसे ही उसने हाथ लगाया, उसमें उतरे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में शामली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राशिद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। करीब दो माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के चलते निधन हो गया था। अब राशिद अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

करंट से बचाव के लिए सावधानी जरूरी
किसी भी बिजली के उपकरण को छूने से पहले सुनिश्चित करें कि उसमें करंट लीकेज नहीं है।
पंखा, कूलर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरणों की अर्थिंग अवश्य कराएं।
गीले हाथों या नंगे पैर कभी भी बिजली के उपकरणों को न छुएं।
कटे-फटे तार, ढीले प्लग या खराब स्विच का उपयोग न करें और उन्हें तुरंत बदलवाएं।
घर में एमसीबी तथा ईएलसीबी/आरसीसीबी अवश्य लगवाएं, ताकि करंट लीकेज होने पर बिजली स्वतः बंद हो जाए।
बिजली के उपकरणों की समय-समय पर योग्य इलेक्ट्रीशियन से जांच कराते रहें।
यदि किसी व्यक्ति को करंट लग जाए तो सबसे पहले मुख्य बिजली आपूर्ति बंद करें। उसे सूखी लकड़ी, प्लास्टिक या अन्य गैर-चालक वस्तु की सहायता से अलग करें।
करंट लगने वाले व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। यदि सीपीआर का प्रशिक्षण हो तो आवश्यकता पड़ने पर सीपीआर भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed