{"_id":"6ac3f8e901e1c26c3606aafb","slug":"tractor-driver-dies-after-being-hit-by-a-truck-on-the-bypass-shamli-news-c-26-1-sal1002-175448-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाईपास पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाईपास पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
Tue, 06 Oct 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
शामली में हादसे में मरे जावेद का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में शामली टपराना बाईपास पर रविवार रात को पीछे से सेब से लदे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक जावेद (21) की मौत हो गई और चचेरा भाई शोएब घायल हो गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ट्रक भी पलटने से उसमें सवार क्लीनर भोला घायल हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैराना थानाक्षेत्र के गांव बधुपुरा निवासी जावेद अपने चचेरे भाई शोएब के साथ देर रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव से सिक्का जा रहे थे। जब वे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में शामली-टपराना बाईपास पर गोहरनी चौराहा से आगे पहुंचे तो पीछे से तेजी से आए सेब से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक दोनों वाहन बाईपास पर पलट गए। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रक में लदे सेब की पेटियां बिखर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक जावेद की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर पर बैठे शोएब गंभीर घायल हो गए।
उधर, ट्रक पलटने से उसका क्लीनर भोला घायल हुआ। पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया और शोएब को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों वाहनों के बाईपास पर पलटने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने वनवे कर यातायात चालू कराया। ट्रक चालक शिवम ने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर से ट्रक में सेब लादकर पीलीभीत जा रहे थे। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई सरवर ने बताया कि जावेद अविवाहित थे और पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे।
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।