{"_id":"6a04cf323cfd6639450e9f47","slug":"toppers-want-to-become-chartered-accountants-doctors-and-ias-officers-shamli-news-c-26-1-aur1003-165386-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चार्टर्ड अकाउंटेंट, डाॅक्टर और आईएएस बनना चाहते हैं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चार्टर्ड अकाउंटेंट, डाॅक्टर और आईएएस बनना चाहते हैं टॉपर
Thu, 14 May 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 14 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई परीक्षा परिणाम के बाद टॉपर्स चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर और आईएएस बनकर समाज सेवा की बात कर रहे हैं। उनके अनुसार मेहनत के दम पर जो मुकाम पाया है उसे बरकरार रखेंगे।
चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती हैं नव्या
जिले की टॉपर कांधला के मोहल्ला जैन स्थानक निवासी नव्या जैन पुत्री सुरेंद्र जैन ने बताया कि उन्होंने यह सफलता आठ घंटे पढ़ाई कर प्राप्त की है। वह आगे की पढ़ाई करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर परिजनों की इच्छा पूरा करना चाहती है। उन्हें पेंटिंग बनाने का भी काफी शौक है। उनके पिता सुरेंद्र कस्बे में फोटो स्टेट की दुकान करते है और उनकी माता सुरभि जैन गृहिणी है।
डॉक्टर बनना चाहती हैं सौम्यता
दूसरा स्थान पाने वाली शहर के मोहल्ला हलवाई हट्टा निवासी सौम्यता मित्तल ने बताया कि लगातार छह घंटे बिना ट्यूशन लिए यह सफलता प्राप्त की है। वह आगे की पढ़ाई करते हुए सरकारी डाॅक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती है। छात्रा ने बताया उनके पिता अमित कुमार एडवोकेट हैं और माता रूबी गृहिणी हैं। उनकी दूसरी बहन दिव्यता ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
आईएएस बनना चाहती हैं सना
जिले में तीसरे स्थान पर रही कस्बा कैराना मोहल्ला खैल कला निवासी सना ने बताया कि उनका बचपन से ही सपना आईएएस बनने का है। इसलिए उन्होंने मानविकी वर्ग में 12वीं की है। लगातार छह घंटे की पढ़ाई करते हुए यह सफलता मिली है। उनके पिता गुलबहार कैंटीन चलाते हैं और माता आशमा गृहिणी हैं।