{"_id":"61098cbc8ebc3e88c93deb70","slug":"toppers-said-studying-with-time-management-gives-success-shamli-news-mrt550335618","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करने से मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करने से मिलती है सफलता
विज्ञापन
अवनी चौधरी 97.80 प्रतिशत हाई स्कूल मदरलैड पब्लिक स्कूल
- फोटो : SHAMLI
टॉपर्स बोले, समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करने से मिलती है सफलता
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली के छात्र भरत अग्रवाल 99.8 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर रहे। भरत ने बताया कि वह आईआईटी से इंजीनियरिंग और उसके बाद सिविल सेवा सर्विस में किस्मत आजमाएंगे। उनका कहना है कि पढ़ाई में सबसे जरूरी है टाइम का मैनेजमेंट। इसके अलावा कठिन विषयों को छोटे भागों में करके समझना चाहिए और फिर सभी भागों को जोड़कर पढ़ना चाहिए। सतत व निरंतर पढ़ाई और एकाग्रचित मन, माता पिता की सलाह व शिक्षकों की पढ़ाए गए विषयों को जीवन में उतारना चाहिए।
अवनि की इच्छा एयर फोर्स में भर्ती होकर देश सेवा करना
97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मदरलैंड स्कूल की टॉपर अवनि चौधरी ने बताया कि वह एयर फोर्स में तकनीकी क्षेत्र में देश के लिए कुछ करना चाहती है। रेलपार निवासी छात्रा के पिता विपिन कुमार टीचर है और मां नीलम गृहणी है। उसने 8-9 घंटे पढ़ाई कर सफलता पाई।
आयुष की नेवी में भर्ती होने की इच्छा
मदरलैंड पब्लिक स्कूल में 96 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र आयुष तरार का कहना है कि वह नेवी में भर्ती होकर देश सेवा करेगा। गांव सिलावर निवासी छात्र के पिता प्रवीण तरार किसान है और मां लता गृहिणी है। उसका कहना है कि निरंतर पढ़ाई करने से सफलता मिलती है।
विज्ञापन
अभी इंटर की पढ़ाई करेगा शिवांश
पंजाबी कॉलोनी निवासी मदरलैंड पब्लिक स्कूल में 94.8 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र शिवांश का कहना है कि वह अभी पीसीएम से इंटर करेगा। इसके बाद तय करेगा कि उसे उसे क्या बनना है। उसके पिता अजय कुमार व्यवसाय करते हैं व मां सुमन गृहिणी हैं।
बुलबुल की इंजीनियर बनने की इच्छा
गांव काबड़ौत निवासी सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में 99.6 प्रतिशत अंक पाने वाली टॉपर छात्रा बुलबुल मलिक की एमआइटी यूएसए से इंजीनियरिंग करने की इच्छा है। उसके पिता प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं और मां गृहिणी हैं। बुलबुल का कहना है कि मम्मी ने बचपन से ही पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और पापा का सहयोग किया। उसने कोई ट्यूशन नहीं किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय मम्मी-पापा को दिया है।
नंदिनी का लक्ष्य आईएएस बनना
कमला कालोनी निवासी सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में 98.8 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा नंदिनी गर्ग का कहना है कि वह आईएएस बनना चाहती है। उसके पिता रजत गर्ग बिजनेस करते हैं। मां मनीता गर्ग गृहिणी है। उसका कहना है कि कठिन परिश्रम करने से सफलता मिलती है।
सीईओ बनने की इच्छा जताई
दयानंद नगर निवासी सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले नमन भारद्वाज की इच्छा अच्छी कंपनी का सीईओ बनना है। उसने बताया रोज 6 से 8 घंटे पढ़ाई की और ट्यूशन नहीं लिया। उसके पिता प्रविंद शर्मा एयर फोर्स में है और मम्मी टीचर हैं।
कार्तिक का लक्ष्य इंजीनियर बनना
कैराना निवासी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली में 98.8 प्रतिशत अंक पाने वाले कार्तिक मित्तल का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। उसके पिता अंशुल कुमार बिजनेस करते हैं और मम्मी मीनू मित्तल गृहिणी है। उसका कहना है कि निरंतर से आठ घंटे पढ़ाई की और यही उसकी सफलता का मूल मंत्र है।
अभि का लक्ष्य आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा करना
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के छात्र अभि तोमर का लक्ष्य आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा करना है। मोहल्ला गगन विहार निवासी छात्र के पिता सुरेंद्र कुमार आर्मी से रिटायर है। उसने रोजाना सात से आठ घंटे सेल्फ स्टडी की। कोई ट्यूशन नहीं लिया।
आयुष की इच्छा सेना में डॉक्टर बनकर देश सेवा करना
गांव मीमला निवासी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र आयुष चौहान की इच्छा सेना का डॉक्टर बनना है। उसके पिता राकेश कुमार आर्मी में है और मम्मी कविता गृहिणी है। उसने बताया कि उसके परिवार में कई लोग आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं।

आयूष तरार 96 प्रतिशत हाई स्कूल मदलैड पब्लिक स्कूल शामली- फोटो : SHAMLI

शिवांश 94.80 प्रतिशत हाई स्कूल मदरलैड पब्लिक स्कूल शामली- फोटो : SHAMLI

बुलबुल 99.6 प्रतिशत हाई स्कूल सिलवर वैल्स स्कूल शामली- फोटो : SHAMLI

नंदनी गर्ग 98.8 प्रतिशत हाई स्कूल सिलवर वैल्स स्कूल शामली- फोटो : SHAMLI

नमन भारद्वाज 98.6 प्रतिशत हाई स्कूल सिलवर वैल्स स्कूल शामली- फोटो : SHAMLI